मुख्य समाचार

जीएसटी फर्जीवाड़ा : बिहार में 28 मामले, 84 करोड़ की धोखाधड़ी 

पटना/नई दिल्ली। गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस ने पिछले दो वर्षों में पूरे देश में फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के 2977 मामले पकड़े हैं। 24 हजार 503 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई। 211 लोग गिरफ्तार एवं 2761 करोड़ की वसूली की गई। 

इस दौरान बिहार में फर्जीवाड़ा के 28 मामले दर्ज हुए। 84 करोड़ की धोखाधड़ी जबकि वसूली मात्र 4.14 करोड़ राशि की हुई। 

राज्यसभा में सांसद सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के जबाब में वित्त राज्यमंत्री ने यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जीएसटी में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नए आवेदकों के लिए आधार आधारित निबंधन, ई-वे बिल के साथ फास्ट टैग का एकीकरण, 50 करोड़ से अधिक कारोबार के लिए ई-चालान अनिवार्य एवं रिटर्न दाखिल नहीं करने वालों का पंजीकरण रद्द करने का प्रावधान किया गया है।
 


संबंधित खबरें