पटना। लायंस क्लब ऑफ पटना सेंटेनियल का पांचवां स्थापना दिवस समारोह गायघाट स्थित होटल केएल सेवन में मनाया गया। पूर्व अध्यक्ष विजया ने नई अध्यक्ष संगीता खेतान को कॉलर प्रदान किया। साथ ही नए सदस्यों को शपथ भी दिलाई गई।
अध्यक्ष संगीता खेतान ने कहा कि कोरोना काल में अनाथ हुए युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। मिशन गरिमा के तहत तीन महिलाओं को क्लब की ओर से सिलाई मशीन दी गई। गर्ल्स स्कूल में प्राचार्या तक शिकायत पहुंचाने के लिए लेटर बॉक्स भी दिया गया।
मुख्य अतिथि नम्रता सिंह ने क्लब के पौधारोपण, दूध एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर सचिव रितू भगत, कोषाध्यक्ष अनुराधा मित्तल, पूर्व सचिव रितू भरतिया, डीबी गुप्ता, संजय राय, नेहा गर्ग, वीणा गुप्ता, प्रकाश नंदा एवं सपना सिंह मौजूद थे।