मुख्य समाचार

कैट का अमेजन के विरोध में हल्ला बोल अभियान 

पटना। देश में ई-कॉमर्स व्यापार के लिए बने नियम लागू करने एवं अमेजन कंपनी के वकीलों के जरिए सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की सीबीआई जांच की मांग कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने की है। ई-कॉमर्स व्यापार में गड़बड़ी के विरोध में कैट 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक हल्ला बोल राष्ट्रीय अभियान चला रहा है । 

कैट की बिहार इकाई ने दोनों मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, हाजीपुर, आरा एवं बक्सर सहित कई जिलों में ज्ञापन दिया गया। कैट बिहार इकाई के चेयरमैन कमल नोपानी, अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा एवं महासचिव डॉ रमेश गांधी ने कहा है कि अमेजन ने देश में व्यापार के सभी नियमों का खुला उल्लंघन किया है। यह बेहद गंभीर मामला है। इस कारण अमेजन के व्यापार मॉडल की जांच अनिवार्य है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए कैट बिहार ने आपात बैठक बलाई है। 26 सितंबर को दरभंगा में, 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को वाराणसी में बैठक होगी। आज के हल्ला बोल कार्यक्रम में कमल नोपानी, अशोक कुमार वर्मा, डॉ रमेश गांधी, मुकेश नंदन, आरसी मल्होत्रा, टीआर गांधी, अरुण कुमार, गणेश खेमका, शीतल नायक, अनंत अरोड़ा, रंजीत शाह, संजीव श्रीवास्तव, दिलीप कुमार एवं सौरभ सिंह समेत कई लोग मौजूद थे। 
 


संबंधित खबरें