मुख्य समाचार

इस्कॉन मंदिर पर हमले के विरोध में कीर्तन मार्च

पटना। इस्कॉन मंदिर पर हुए हमले के विरोध में श्रद्धालुओं ने गांधी मैदान तक कीर्तन मार्च निकाला। बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर से मार्च शुरू की गई। श्रद्धालुओं ने बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर पर हमले का विरोध हाथों में तख्तियां और कीर्तन मार्च के जरिए किया। देश के सभी इस्कॉन केंद्रों पर विरोध में 23 अक्टूबर को कीर्तन मार्च का आयोजन किया गया।

इस्कॉन, पटना के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास ने बताया कि इस सबंध में राष्ट्रपति जी के जरिए बांग्लादेश सरकार को ज्ञापन दिया गया है। इसमें मांग की गई है कि वहां रहे रहे अल्पसंख्यक एवं सनातन हिंदू धर्मावलंबियों को सरकार सुरक्षा प्रदान करे। साथ ही दोषियों की पहचान कर उन्हें सजा मिले ताकि मारे गए लोगों के परिवार के साथ न्याय हो सके।        

 


संबंधित खबरें