मुख्य समाचार

बादशाह इंडस्ट्रीज ने छठव्रतियों में वितरित की पूजन सामग्री

पटना। धूप, अगरबत्ती एवं हवन सामग्री के निर्माता बादशाह इंडस्ट्रीज ने छठव्रतियों में 1301 सूप एवं पूजन सामग्री वितरित की। कंपनी के प्रबंध निदेशक सरदार जगजीवन सिंह ने बताया कि 13 वर्षों से छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरित की जा रही है। उन्होंने बिहारवासियों से एक पेड़ लगाने की अपील की।

पूजन सामग्री वितरण के मौके पर भवन निर्माण मंत्री अशोक कुमार चौधरी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, विधान पार्षद ललन सर्राफ, रवींद्र कुमार, कमल नोपानी, आसिफ कमाल, छोटू सिंह, ओम प्रकश सेतु, सुषमा साहु, अंजुम आरा, संजू कुमारी, रूबैना सलीम, सरदार महेंद्र सिंह छाबड़ा, मनवीर सिंह, स्वर्ण सिंह, अनिल सिंह, कवलजीत सिंह, हीरा सिंह बग्गा, रंजीत सिंह छाबड़ा, गुरपेज सिंह, कमलजीत सिंह बग्गा एवं राजीव कुमार मौजूद रहे।

मां वैष्णो देवी सेवा समिति, राम नवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति, भारत विकास परिषद्, लायंस क्लब फैवरिट, गुरुसिंह सभा चितकोहरा के सदस्य एवं कई समाज सेवी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

 


संबंधित खबरें