पटना। गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरुनानक जी के व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्म संस्थापक, समाज सुधारक, कवि, देशभक्त एवं विश्वबंधु के गुण मिलते हैं। उन्होंने शांति, दया एवं मानवता का पवित्र संदेश देने के लिए चारों दिशाओं में यात्राएं की थीं।
गुरुनानक देव ने इक ओंकार का नारा दिया था यानी ईश्वर एक है। वह कहा करते थे कि किसी भी तरह के लोभ को त्याग कर, मेहनत कर और न्यायोचित तरीके से धन अर्जित करना चाहिए। उनके समग्र एवं समरस समाज बनाने के सपने को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए।