मुख्य समाचार

आभूषण व उपरत्न कारोबारी से चार करोड़ कैश बरामद

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने जयपुर में आभूषण एवं रंगीन रत्नों के निर्माण तथा निर्यात से जुड़े एक समूह के ठिकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न जगहों पर समूह के पचास से अधिक ठिकानों पर छापे मारे गए।

करीब चार करोड़ रुपए नकद और नौ करोड़ रुपए मूल्य के जेवरात बरामद हुए हैं। अब तक पांच सौ करोड़ रुपए से अधिक की अघोषित आय की जानकारी मिली है। तलाशी अभियान के दौरान यह पता चला कि उपरत्नों और कीमती पत्थरों के लिए कच्चा माल अफ्रीकी देशों से आयात किया जाता है और इन्हें जयपुर में परिष्कृत किया जाता है।

तराशे एवं पॉलिश किए गए रत्नों की खेप को रख लिया जाता है और इनका कुछ हिस्सा नकद में बेचा जाता है। इससे बेहिसाब आमदनी होती है और उन्हें बही खातों में दर्ज नहीं किया जाता है। इसके अलावा बेहिसाब बिक्री और खरीद, स्टॉक में अंतर, गैर-वास्तविक असुरक्षित ऋण एवं शेयर राशि से संबंधित साक्ष्य भी मिले हैं।

 


संबंधित खबरें