पटना। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से पटना के महाराष्ट्र मंडल भवन में मनायी गयी। उपस्थित लोगों ने छत्रपति की प्रतिमा की पूजा की। सभी लोगों ने संकल्प लिया कि शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलकर भारत को एक सार्वभौमिक एवं शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाएंगे।
शिवाजी की जीवनी से अधिक से अधिक लोगों को अवगत कराने एवं उनके आदर्शों पर चलने के लिए आमजन को भी प्रेरित करेंगे। सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि इस वर्ष से महाराष्ट्र मंडल कुछ समाजोपयोगी कार्यक्रम भी शुरू करेगा।
महाराष्ट्र मंडल के सचिव संजय भोसले ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी, 1630 को हुआ था। वह देशभक्त एवं स्वाभिमानी थे। पिता शहाजी राजे एवं माता जीजाबाई ने उनको आदर्शों पर चलना सिखाया।
विपरीत परिस्थिति में अपने अदम्य साहस और शौर्य से भारतीयता का झंडा बुलंद किया था। शिवाजी ने यह भी बताया कि शासक को कैसा आदर्श होना चाहिए। उन्होंने अपने को राज्य का सिर्फ ट्रस्टी ही बताया था। ऐसे देशभक्त नागरिक से हमें प्रेरणा लेकर उनके सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष वसंत सूर्यवंशी, विजय पाटिल, विठ्ठल घोडके, शुभदा कुलकर्णी, डॉ कविता राऊत, शंकर किर्दत, महादेव कणसे, आनंद पवार, मल्लिकार्जुन आरले, राजेंद्र पवार, संतोष पवार, संतोष देवकर, प्रदीप पाटिल, अनिल गायकवाड़, सुनील शिंदे, अमोल जाधव, शिवाजी जाधव, संतोष पाटिल, सुनील शिंदे, विनोद जाधव, देवेंद्र शेडयाल, अमर पाटिल, आधिकराव मोरे, विजय पाटिल (मंटु), संतोष शिंदे, सीताराम, शिंदे, सुरेश सालुंखे, संजय पाटिल, सुरेश आरले, तानाजी पवार एवं ओमकार पवार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।