मुख्य समाचार

श्री श्री रविशंकर जी आठ मार्च को आएंगे बक्सर

बक्सर। आर्ट ऑफ लिविंग फाउंउेशन के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी आठ मार्च को बक्सर आएंगे। वे खरवनीया में आयोजित धर्म सम्मेलन को संबोधित करेंगे। आर्ट ऑफ लिविंग के स्टेट कमिटी मेंबर दीपक पांडेय का कहना है कि रविशंकर जी के आगमन की तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है। बक्सर और समीप के जिलों के सदस्य काफी उत्साहित हैं।

श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए अभी से ही आग्रह पत्र भेज रहे हैं। रविशंकर जी के विशेष आग्रह पर आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य यूक्रेन से सटे देश पोलैंड, हंगरी, रोमानिया, स्लोवाकिया और बुल्गारिया में भारतीय छात्रों की मदद के लिए मुहिम चला रहे हैं। इसकी चर्चा सभी जगह हो रही है। आर्ट ऑफ लिविंग के यूरोपीय सदस्यों ने हेल्प लाइन नंबर + 3163195328 जारी की है।

 

 


संबंधित खबरें