पटना। शब-ए-बारात के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शब-ए-बारात पर लोग पूरी रात जागकर खुदा की इबादत करते हैं और अपने पूर्वजों को याद करते हैं। इस रात मांगी गई दुआएं खुदा कबूल करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मुबारक रात पर हम सब खुदा से दुआ करें कि सभी के बीच प्रेम और सद्भाव बढ़े। सभी के सम्मिलित प्रयास से बिहार निरंतर प्रगति की ऊंचाई पर बढ़ता रहे।
डिप्टी सीएम ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि शब-ए-बारात के मौके पर मुस्लिम भाई-बहन समाज एवं परिवार की तरक्की के लिए दुआएं मांगते हैं। इस मौके पर मस्जिदों को सजाया जाता है। शब-ए-बारात का पर्व आपसी प्रेम एवं भाईचारे का प्रतीक है।