मुख्य समाचार

रामनवमी में महावीर मंदिर पर होगी फूलों की वर्षा

पटना। रामनवमी के दिन महावीर मंदिर पर फूलों की वर्षा होगी। दस अप्रैल की दोपहर मंदिर में 11.50 से 12.20 तक भगवान राम का जन्मोत्सव होगा। इस दौरान तीन ड्रोन से फूलों की वर्षा होगी। महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से दो वर्षों तक रामनवमी उत्सव नहीं मनाया जा सका। इस बार कोरोना से रामनवमी उत्सव प्रभावित नहीं होने पर पुष्पवृष्टि का संकल्प लिया गया था।

दिल्ली की ड्रोन एजेंसी निःशुल्क यह सेवा दे रही है। नौ अप्रैल (शनिवार) को पुष्पवृष्टि का ट्रायल होगा। भारत में अयोध्या के बाद पटना के महावीर मंदिर में रामनवमी के दिन सबसे अधिक श्रद्धालु आते हैं।

 


संबंधित खबरें