पटना। महावीर जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने भगवान महावीर को नमन करते हुए कहा कि उनका संदेश सत्य और अहिंसा का है। हम सब भगवान महावीर के बताए अहिंसा के मार्ग को अपनाने का संकल्प लें।
सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर राज्य एवं देश में शांति, सद्भाव एवं विश्वास के रिश्ते को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर की जयंती को निरामिष दिवस के रूप में मनाएं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर अहिंसा के आदर्श प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने दुनिया को सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह एवं ब्रह्मचर्य के सिद्धांतों से संपूर्ण मानवता को एक नई दिशा दी। राज्य सरकार प्रतिवर्ष भगवान महावीर की जयंती को निरामिष दिवस के रूप में मनाती है। उन्होंने समस्त नागरिकों से उनके बताए मार्ग को अपनाने की अपील की।