बॉलीवुड से हॉलीवुड में कदम रख चुकीं अभिनेत्री नीतू चंद्रा गांधी मैदान के समीप स्थित खादी मॉल पहुंचीं। उन्होंने खादी मॉल में उपलब्ध मेड इन बिहार उत्पादों की प्रशंसा की। नीतू चंद्रा ने यहां मधुबनी पेंटिंग, साड़ियां और अन्य परिधानों की खरीदारी की। उनके साथ मां और भाई भी थे।
बिहार की बेटी नीतू ने कहा कि वह चाहे जहां रहें, लेकिन उनका दिल बिहार में बसता है। बिहार की चीजें देखकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। वह फिल्मों के जरिए भी बिहार की भाषाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
उनकी मैथिली फिल्म नेशनल अवार्ड हासिल करने में कामयाब रही। अब हॉलीवुड की फिल्म रिलीज हुई हैं। लोग इसे पसंद कर रहे हैं। हॉलीवुड फिल्म नेवर बैक डाउन : रिवोल्ट में वह एक्शन अवतार में नज़र आएंगी। हॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली नीतू पहली बिहारी अभिनेत्री बन गयी हैं।