मुख्य समाचार

मिशन आत्मनिर्भर के तहत वितरित की गई सिलाई मशीन

पटना सिटी। बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश शाह की पहली पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं में सिलाई मशीन वितरित की। पटना सिटी स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने ओपी शाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मिशन आत्मनिर्भर के तहत रागिनी कुमारी, मंजू देवी, चंद्रप्रभा देवी, सरोजनी देवी, रीना देवी, सुनीता देवी, अनु देवी, नीलम कुमारी, रानी देवी, नीतू देवी, नुरेसा खातून, रानी देवी, अरुण देवी, बेबी देवी, सामदेयी देवी एवं प्रमिला देवी को सिलाई मशीन दी गई। इस अवसर पर मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं अशोक चौधरी, विधायक नंदकिशोर यादव, गौरव शाह समेत कई गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी।

 


संबंधित खबरें