मुख्य समाचार

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहनों ने बांधी राखी

पटना। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कलाई पर राखी बांधी। उन्हें तिलक लगाया एवं मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री के यशस्वी, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मुख्य सेवा केंद्र, पटना की संचालिका संगीता बहन, अनीता बहन, कोमल बहन, वेद प्रकाश एवं सत्येन्द्र भाई ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी।

 

 


संबंधित खबरें