पटना। गणेशोत्सव पर इस बार पटना में लालबाग के राजा का दरबार सजेगा। दारोगा प्रसाद राय पथ स्थित महाराष्ट्र मंडल के भवन में 31 अगस्त को प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। सात दिवसीय उत्सव में प्रत्येक दिन गणपति की विशेष सज्जा होगी।
छह फीट की मूर्ति का निर्माण मुंबई के कारीगरों ने किया है। मुकुट में सोने के साथ पांच कैरेट का हीरा भी जड़ा गया है। पूजा स्थल की प्रतिदिन विशेष सज्जा विभिन्न राज्यों के फूलों से की जाएगी। पूजा सांगली से आए पुरोहित प्रशांत जहागीरदार करेंगे।
महाराष्ट्र मंडल के सचिव संजय भोंसले ने बताया कि सात दिवसीय उत्सव में प्रत्येक दिन विशेष कार्यक्रम होगा। दो सितंबर को महिलाएं एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी। इस दिन रात्रि में प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी।
चार सितंबर की संध्या छह बजे से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र मंडल परिसर में किया गया है। इससे अन्य कार्यक्रमों के आलावा छोटे-छोटे बाल कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
छह सितंबर को गणपति बप्पा को नम आंखों से विदाई दी जाएगी। विसर्जन कार्यक्रम दिन में 3.30 बजे से शुरू होगा। मार्ग में सांगली के झांझ पथक के कलाकार अपनी कला दिखाएंगे। इसी दिन 10.30 से दो बजे तक भंडारा का भी आयोजन रहेगा। गणेशोत्सव की तैयारी अध्यक्ष वसंत सूर्यवंशी की देखरेख में हो रही है।
महाराष्ट्र मंडल के सक्रिय सदस्य : विजय पाटिल, विठ्ठल घोडके, शुभदा कुलकर्णी, डॉ कविता राऊत, शंकर किर्दत, महादेव कणशे, आनंद पवार, मल्लिकार्जुन आरले, राजेंद्र पवार, संतोष पवार, संतोष देवकर, प्रदीप पाटिल, अनिल गायकवाड, सुनिल शिंदे, अमोल जाधव, शिवाजी जाधव, संजय पाटिल, जयचंद्र पवार, विजय बाबर, तानाजी पवार, संतोष पाटिल, डॉ सुहास आराधे, देवेंद्र शेडयाल, अमर पाटिल, सुरेश आरले, विनोद जाधव, डॉ अमित पाटिल, आनंद सूर्यवंशी, विजय पाटिल (मंटू). संजय देवकर, सुरेश सांलूखे, सोमनाथ कुभार, आदिक मोरे, सुखदेव, वभैव लक्ष्मण काकडे, संतोष शिंदे एवं सुनिल माने।