मुख्य समाचार

पटना, दिल्ली एवं मुंबई से 65.46 किलो सोना जब्त

पटना/नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पटना, दिल्ली एवं मुंबई से 33.40 करोड़ रुपए की 394 विदेशी सोने की बिस्किट जब्त की है। इनका वजन करीब 65.46 किलोग्राम है। सोने की तस्करी पड़ोस के पूर्वाेत्तर देशों से की गई है।

बिहार स्थित एक लॉजिस्टिक्स कंपनी के गोदाम की जांच करने पर 172 विदेशी मूल की सोने की बिस्किट बरामद हुईं। इनका वजन लगभग 28.57 किलोग्राम और कीमत 14.50 करोड़ रुपए है।

राजस्व खुफिया निदेशालय को जानकारी मिली थी कि मिजोरम से एक सिंडिकेट विदेशी मूल के सोने की तस्करी की योजना बना रहा है। इसके लिए उसने घरेलू कूरियर और लॉजिस्टिक कंपनी का सहारा लिया है।

इस खेप को पकड़ने के लिए डीआरआई ने ऑप गोल्ड रश शुरू किया। मुंबई जाने वाली इस विशेष खेप को पकड़ा गया, जिसे निजी सामान घोषित किया गया था। भिवंडी में इस खेप की जांच में लगभग 19.93 किलोग्राम वजन और 10.18 करोड़ रुपये के विदेशी सोने के 120 बिस्कुट बरामद किए गए। दिल्ली स्थित उस लॉजिस्टिक्स कंपनी के हब की भी जांच की गई। लगभग 16.96 किलोग्राम वजन और 8.69 करोड़ रुपये मूल्य की 102 सोने की छड़ें बरामद हुईं।

 


संबंधित खबरें