पटना के रिजेंट थियेटर में 22 सितंबर की सुबह दर्शकों की भीड़ थी। मौका था बिहार के पहले म्यूजिकल ड्रामा सांझ सकारे की स्क्रीनिंग। स्टिचिंग फ्रेम्स एंटरटेनमेंट के यूट्यूब सहित देश के तमाम बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर यह रिलीज हो चुकी है।
म्यूजिकल ड्रामे की पूरी शूटिंग बिहार में हुई है। सभी कलाकार, टेक्निशियन एवं म्यूजिक डायरेक्टर भी बिहार के ही हैं। दरभंगा के मूल निवासी अभिनव झा ने इसका निर्देशन किया है।

ड्रामे में बेरोजगारी के कारण युवाओं के भ्रष्टाचार एवं नशे की गिरफ्त में आने का सफर दिखाया गया है। गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम चर्चित एक्टर सत्यकाम आनंद मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही सिद्धांत सेतु, राजेंद्र नरेंद्र, रतनेश पांडेय, नीतीश पटेल और युवा कलाकार विराट, वैभव भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके निर्माता अभिनव झा एवं फरोग आजम हैं।
गाने का लिंक : https://youtu.be/STINUioSOQg
गाने के बैकग्राउंड में झाल जैसे बिहारी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल किया गया है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों ने कहा कि बेरोजगारी बिहार की एक बड़ी समस्या है। अच्छा लगा देख कर कि कोई तो इसकी बात कर रहा है। पढ़े लिखे लोग दफ्तरों में इंटरव्यू देने के बाद भी भटक रहे हैं।
निर्देशक अभिनव झा ने कहा कि बिहार में इंडस्ट्री बनाने से पहले हमे खूब काम करने की जरूरत है। बिहार में कही कोई कमी नही है। संसाधनों की भरमार है। जरूरत है तो इसके समुचित उपयोग की। उन्होंने कहा कि भविष्य में फीचर फिल्म त्रिदेव बनाने वाले हैं। सभी कलाकार बिहार के ही हैं ।