मुख्य समाचार

माता शेरावाली का चांदी का रंगीन सिक्का जारी

नई दिल्ली। नवरात्रि के अवसर पर भारत सरकार के कोलकाता टकसाल ने माता शेरावाली की थीम पर चांदी का रंगीन स्मारक सिक्का जारी किया है। 999 शुद्धता वाला यह सिक्का 40 ग्राम का है। पैकेज में मां दुर्गा के नौ रूप का विवरण देने वाली पुस्तिका भी शामिल है।

इसके अलावा नवरात्रि पूजा से संबंधित गतिविधि और भजनों के संकलन के बारे में भी बताया गया है। माता शेरावाली के चांदी के सिक्के का लांच मूल्य 3453 रुपए है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए https://www.indiagovtmint.in पर उपलब्ध है।

 


संबंधित खबरें