मुख्य समाचार

दृष्टिपुंज हॉस्पिटल में रेटिना इलाज की मशीन का शुभारंभ

पटना। दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल में रेटिना इलाज के लिए आधुनिक मशीन का वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस मशीन का लाभ राज्य के मरीजों को अवश्य मिलेगा। राज्य में चिकित्सा क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में गुणवत्ता में सुधार से राज्य के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

हॉस्पिटल के निदेशक सह रेटिना रोग विशेषज्ञ डॉ सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल इस अत्याधुनिक मशीन को लगाने वाला पूर्वी भारत का पहला हॉस्पिटल बन गया है। इससे हम रेटिना के इलाज और ऑपरेशन से जुड़ी सेवाओं को और अधिक उन्नत बना सकेंगे।

अमेरिका की प्रसिद्ध कंपनी अलकॉन ने मशीन तैयार की है। यह सबसे उन्नत लेजर प्रणाली से लैश है। डॉ तिवारी ने बताया कि हम इस लक्ष्य के साथ जरूरी कदम उठा रहे हैं कि आंख की किसी बीमारी के इलाज के लिए बिहारवासियों को बाहर नहीं जाना पड़े। कॉर्निया विशेषज्ञ डॉ वंदना तिवारी, रेटिना रोग विशेषज्ञ डॉ रत्नेश रंजन एवं डॉ भोलेश राय और ग्लूकोमा विशेषज्ञ डॉ विभूति नारायण ने भी अपने विचारों को रखा।

 


संबंधित खबरें