मुख्य समाचार

क्विज में डॉन बॉस्को एकेडमी की टीम विजयी

पटना। रोटरी क्लब ऑफ पाटलिपुत्र और सेवस मैगजीन ने पटना के प्रतिष्ठित स्कूल के बच्चों के बीच सेवस राष्ट्रीय इको-अचीवर्स क्विज, पटना संस्करण का आयोजन किया। डॉन बॉस्को एकेडमी की टीम क्विज में विजयी रही। दूसरे स्थान पर आर्मी पब्लिक स्कूल,दानापुर और तीसरे स्थान पर लिटरा वैली स्कूल रहा।

सेवस मैगजीन के साथ रोटरी पाटलिपुत्र 2017 से क्विज का आयोजन कर रहा है। यह एक मिडिल स्कूल क्विज है। इसका उद्देश्य बच्चों में मजबूत पर्यावरण चेतना विकसित करना है।

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स परिसर में आयोजित क्विज का उद्घाटन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने किया। क्विज में पटना के लीड्स एशियन स्कूल, लिटरा वैली, इंटरनेशनल स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, न्यू एरा पब्लिक स्कूल, बिशॉप सेकेंडरी गर्ल्स, डीएवी खगौल, सर्वाेदय पब्लिक स्कूल एवं डॉन बॉस्को एकेडमी ने भाग लिया।

राजीव सान्याल ने क्विज एवं अखौरी विशवप्रिय ने मंच का संचालन किया। इकोलोजी विभाग के सुरेंद्र सिंह ने विजेताओं के बीच पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट वितरित किया। जिला वन पदाधिकारी पीके गुप्ता, जिला पार्क पदाधिकारी शशि भूषण, संयोजक अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष अनिल रिटोलिया एवं सचिव रूचिका अग्रवाल भी मौजूद रहे। सीए सुनील छापोलिया एवं राजेश शर्मा ने स्कोर तालिका मेंटेन किया।

 


संबंधित खबरें