पटना। ईसाई समुदाय के लोगों ने एक अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर क्रिसमस की बधाई दी। प्रभु ईसा मसीह से राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। ईसाई समुदाय के लोगों ने कैरोल भी गाया। मुख्यमंत्री ने सभी को अंगवस्त्र भेंट किया।

पटना वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर रश्मि, इंडियन पेंटेकोस्टल चर्च ऑफ गॉड के सचिव डॉ एबीवाई पी. मैथ्यू, अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ के अध्यक्ष एम्ब्रोस पैट्रिक, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट काउंसिल बिहार के महासचिव एसके लॉरेंस समेत कई लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।