मुख्य समाचार

गंगा विलास से आये मेहमानों ने गुरुघर में माथा टेका

पटना। दुनिया के सबसे बड़े रिवर क्रूज गंगा विलास से आये मेहमानों ने तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। विदेशी मेहमान गुरु गोविंद सिंह जी की पावन जन्मभूमि पर आकर काफी खुश हुए। सभी मेहमानों का गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने गोलघर एवं बिहार म्यूजियम का भी भ्रमण किया।

इस मौके पर सांसद रामकृपाल यादव, पटना की मुख्य पार्षद सीता साहू, नमांमि गंगे के प्रभाकर, पटना साहिब प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लख्खा एवं उपाध्यक्ष गुरुविंदर सिंह भी मौजूद रहे।

क्रूज बिहार में बक्सर, छपरा एवं पटना के बाद सिमरिया, मुंगेर, सुल्तानगंज एवं कहलगांव से गुजरेगी। बनारस से डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया की सबसे लंबी नदी जलयात्रा का शुभारंभ प्रधाननमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जनवरी, 2023 को किया था।   

 


संबंधित खबरें