मुख्य समाचार

एसजीएसटी मद में नगद कर भुगतान 650 करोड़ के पार

पटना। जनवरी माह में बिहार के करदाताओं ने एसजीएसटी मद में अब तक नगद कर भुगतान 650 करोड़ से अधिक किया है। यह पिछले माह की तुलना में 100 करोड़ अधिक है। सामान्यत: हर माह में कर संग्रह 550 करोड़ के आस-पास रहा है, लेकिन चालू माह में 650 करोड़ के पार पहुंचना बड़ी उपलब्धि है।

वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि हाल के दिनों में वाणिज्य-कर विभाग ने कर संग्रह के लिए बेहतर प्रयास किए है। सर्विस सेक्टर पर विभाग की पैनी नजर है। रियल एस्टेट,कोचिंग संस्थान एवं इंश्योरेंस सेक्टर में कार्रवाई जारी है। इसके अच्छे परिणाम दिख रहे हैं।

21 जनवरी से राज्य के अनिबंधित मैरेज हॉल पर विभाग ने फिर से कार्रवाई शुरू कर दी है। दिसंबर माह में की गई कार्रवाई से 18 मैरेज हॉल संचालकों ने जीएसटी निबंधन करा लिया है। फूड कैटरिंग, वीडियोग्राफी, डेकोरेशन एवं टेंट हाउस कारोबार से जुड़े लोगों पर भी विभाग की नजर है। वाणिज्य-कर मंत्री ने राज्य के करदाताओं से अपील की है कि वे नियमित रूप से कर का भुगतान कर राज्य के विकास में सहभागी बनें।

 

 


संबंधित खबरें