बोधगया। दलाई लामा ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 20 लाख की सहायता राशि दी है। ट्रस्ट के सेक्रेट्री जेमफेल लुंधौप ने कहा कि राज्य के नागरिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रयास प्रशंसनीय है।
मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट के प्रति आभार जताते हुए कहा कि परम पावन दलाई लामा के प्रति मैं अपना आभार प्रकट करता हूं । उन्होंने बिहार की जनता के हित के लिए यह सहायता राशि प्रदान की।