पटना। डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने सरस्वती पूजा की पूर्व संध्या पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि मां की असीम कृपा हम सब पर बनी रहे। हर घर और आंगन शिक्षा के दीप एवं ज्ञान-विज्ञान के प्रकाश से जगमगाता रहे। हम सब सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए पूरे समाज को शिक्षा और ज्ञान का दान करते रहें।
उन्होंने सभी से इस पूजा को प्रेम, सद्भाव और भाईचारा के साथ मिलजुल कर मनाने की अपील की। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी राज्यवासियों को सरस्वती पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।