पटना। टाइटन आई प्लस ने वेस्ट बोरिंग कैनाल रोड स्थित अपने शो रूम को नए अंदाज में री लांच किया है। इसके बाद यह पटना में कंपनी का सबसे बड़ा शोरूम हो गया है। 1200 वर्गफुट में फैले इस शोरूम में चश्मे के फ्रेम, लेंस, सनग्लास और कांटेक्ट लेंस की बड़ी रेंज उपलब्ध हैं।
टाइटन कंपनी के रिजनल बिजनेस हेड सोमप्रभ सिंह ने बताया कि उपभोक्ता अपने बजट के अनुसार इस स्टोर से आई वियर प्रोडक्ट ले सकते हैं। 18 फरवरी तक टाइटन और फास्ट ट्रैक प्रोडक्ट पर दस प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

स्टोर में टाइटन, फास्ट ट्रैक के अलावा रेबैन, वोग, ओकले, टॉमी हिलफीगर एवं प्रीमियम ब्रांड कार्टियर और डायर भी मौजूद हैं। फ्रेम की कीमत होम ब्रांड में 595 से 12000 एवं इंटरनेशनल ब्रांड में 4000 से 50000 रुपए है। लेंस 749 रुपए से एक लाख और कांटेक्ट लेंस 1295 से 8000 हजार तक में उपलब्ध है।
शंकर नेत्रालय से प्रशिक्षित ऑप्टोमेट्रिस्ट के सहयोग से ग्राहकों को मुफ्त आंख जांच की सुविधा भी दी जा रही है। इस मौके पर टाइटन के रिजनल बिजनेस मैनेजर अमित सिंह, शो रूम के ओनर पवन अग्रवाल, प्रबंधक उमेश टेकरीवाल, आफताब हुसैन, कोमल गुप्ता, दीप शिखा, अंकित सिंह, जय प्रकाश, आमिर अजीज, अभिषेक गौरव एव जहांगीर मौजूदथे।
