पटना। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा अभिनंदन समिति 28 जगहों से शोभा यात्रा निकालेगी। सभी शोभा यात्राओं का अभिनंदन बेली रोड स्थित खाजपुरा, शिव मंदिर के पास भव्य मंच बनाकर किया जायेगा।
शोभा यात्रा में 1051 महिलाएं कलश में गंगा जल लेकर शामिल होंगी। बिहार के अलावा बनारस, कोलकाता, रांची, हजारीबाग, प्रयागराज एवं वर्द्धमान के कलाकार विभिन्न झांकियों के साथ शामिल होंगे ।
गंगा आरती में काशी, प्रयागराज, उज्जैन, सिमरिया, दरभंगा एवं बक्सर के पुजारी शामिल हो रहे हैं। महाशिवरात्रि कमिटी के प्रभात कुमार सिन्हा, विवेक सिन्हा, पंकज कुमार, पुनिल कुमार, गुंजन कुमार एवं अन्य सदस्य शोभा यात्रा की तैयारी में जुटे हैं।