पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शब-ए-बरात के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शब-ए-बरात का त्योहार पवित्र है। लोग पूरी रात जागकर खुदा की इबादत और अपने पूर्वजों को याद करते हैं।
इस रात मांगी गई दुआएं खुदा कबूल करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मुबारक रात पर सभी खुदा से दुआ करें कि हम सबके बीच प्रेम और सद्भाव बढ़े। हम सभी के सम्मिलित प्रयास से बिहार निरंतर प्रगति की ऊंचाई पर बढ़ता रहे।