पटना। तख्त श्री पटना साहिब के सौंदर्यीकरण और कॉरिडोर निर्माण के लिए प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी से मुलाक़ात की। इस कार्य के लिए केंद्रीय मंत्री ने पूरा सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही अप्रैल माह में तख्त श्री पटना साहिब आकर गुरु गोविंद सिंह जी का आशीर्वाद पाने की भी इच्छा ज़ाहिर की।
प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात की। पटना साहिब रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण, नई सुपर फ़ास्ट ट्रेन चलाने एवं ट्रेनों के ठहराव पर विस्तृत चर्चा हुई। इस मौके पर राज्य सभा सांसद पद्मश्री संत बाबा बलबीर सीचेवाल भी साथ में थे।