पटना। मारवाड़ी हेल्थ सोसायटी सेवा परमो धर्मः मंत्र को चरितार्थ कर रही है। राजधानी के राजेंद्र नगर, रोड नंबर सात स्थित मारवाड़ी हेल्थ सोसायटी भवन में सभी लोगों के लिए किफायती दर पर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध है। निबंधन शुल्क मात्र पचास रुपये है। जनरल फिजिसियन, आंख रोग, एलर्जी, स्त्री रोग, शिशु, दांत, पेट रोग, श्वास, शिशु ह्रदय रोग एवं कांटेक्ट लेंस विशेषज्ञों की टीम यहां उपलब्ध है।
चिकित्सक डॉ शशि मोहनका, डॉ पूनम नंदन, डॉ गौतम मोदी, डॉ चारू मोदी, डॉ श्रवण कुमार, डॉ साक्षी कुमारी, डॉ अमित बंका, डॉ अमिताभ बंका, डॉ रंजीत कालरा एवं प्रवीण कुमार यहां अपनी सेवा दे रहे हैं।

अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता बताते हैं कि मारवाड़ी हेल्थ सोसायटी से बिहार एवं अन्य राज्यों के दो सौ सदस्य जुड़े हुए हैं। नौ वर्षों से सभी सदस्यों के सहयोग से स्वास्थ्य सेवा का संचालन हो रहा है। आंख के इलाज की हमारे यहां बेहतर सुविधा उपलब्ध है।
आंख की जांच, कैटरेक्ट ऑपरेशन एवं चश्मा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। इस कार्य में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ शशि मोहनका को पूरा योगदान है। शीघ्र ही सोसायटी भवन में डायलिसिस की भी सुविधा शुरू हो जाएगी।
उपाध्यक्ष राधेश्याम बंसल ने बताया कि ब्लड की जांच बाजार से काफी कम दर पर यहां की जाती है। प्रिवेन्टिव हेल्थ ब्लड जांच पैकेज मात्र 499 रुपये एवं दवाई पर बीस प्रतिशत छूट की भी सुविधा है। मरीज अन्य जानकारी के लिए टेलीफोन नंबर 2670985 एवं 3141286 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
सत्र 2022-24 के लिए कमिटी : संस्थापक अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल, अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष विजय किशोरपुरिया, उपाध्यक्ष राधे श्याम बंसल, अरुण रूंगटा, सुबोध गोयल एवं प्रशांत बंका, सचिव पुरुषोत्तम अग्रवाल, उपसचिव दिनेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, हरि कृष्ण अग्रवाल एवं राजेश सिकारिया और कोषाध्यक्ष सुजीत सिंघानिया।