मुख्य समाचार

उद्योग मंत्री ने सूर्य दर्पण पत्रिका का किया विमोचन

शकुराबाद (जहानाबाद)। रघुनाथगंज सूर्य मंदिर के पहले स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित अखंड कीर्तन में उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, लोजपा नेत्री डॉ इंदु कश्यप, डॉ यूसी गुप्ता एवं कंचन गुप्ता शामिल हुए। अखंड कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस मौके पर उद्योग मंत्री ने रघुनाथगंज सूर्य मंदिर से प्रकाशित वार्षिक पत्रिका सूर्य दर्पण का विमोचन किया। इसमें रघुनाथगंज मंदिर के एक वर्ष की गतिविधियों को शामिल किया गया है। उन्होंने रघुनाथगंज मंदिर ब्रांड अगरबत्ती का भी लोकार्पण किया। इसका निर्माण युवा शक्ति ने किया है।

लोगों से बातचीत में उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि रघुनाथ मंदिर में आने के बाद दिव्य अनुभूति हुई। स्थापना के एक वर्ष के अंदर ही इस मंदिर का जिले में विशेष स्थान हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में आते हैं।

उन्होंने कहा कि मन की शांति के लिए प्रभु की भक्ति जरूरी है। मानव जीवन बड़े सौभाग्य से प्राप्त होता है। हमें अपना जीवन बुजुर्गों की सेवा, समाज के विकास एवं भक्ति भावना में भी लगाना चाहिए।

 


संबंधित खबरें