पटना। मारवाड़ी हेल्थ सोसायटी में निःशुल्क कृत्रिम हाथ (एलएन फोर हैंड) वितरण शिविर का आयोजन किया गया है। 30 अप्रैल को लगने वाले शिविर का संचालन रोटरी क्लब ऑफ पाटलिपुत्र कर रहा है। शिविर का उद्घाटन मेयर साता साहु करेंगी। इस मौके पर स्वास्थ्य सचिव के सैंथिल कुमार, मारवाड़ी हेल्थ सोसायटी के अध्यक्ष रमेश गुप्ता एवं रोटेरियन एसपी बागेरिया भी मौजूद रहेंगे।
शिविर की संयोजक वीणा जैन ने बताया कि बिहार से अब तक 70 जरूरतमंदों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रोटरी क्लब ऑफ कलकत्ता प्रेसीडेंसी कैंप की मुख्य सहयोगी है। सभी कृत्रिम हाथ अमेरिका की एक संस्था दे रही है।
अध्यक्ष अनिल रिटोलिया ने कहा कि कैंप का आयोजन हर वर्ष किया जायेगा। शिविर के जरिये ऐसे लोगों की मदद की जा रही है, जो दुर्घटना में अपना हाथ खो चुके हैं या जन्म से विकलांग हैं। केहुनी के नीचे के नुकसान के लिए कृत्रिम हाथ उपयुक्त है। इस हाथ का उपयोग आठ साल से अधिक उम्र के लिए किया जा सकता है।