मुख्य समाचार

खादी मॉल में 30 जून तक 50 प्रतिशत की छूट

गर्मी के मौसम में खादी की डिमांड बढ़ गई है। राजधानी के गांधी मैदान के समीप स्थित खादी मॉल में खादी उत्पादों पर पचास प्रतिशत की छूट मिल रही है। ग्रामोद्योग एवं अन्य उत्पादों पर बीस प्रतिशत की छूट उपलब्ध है। ग्रैंड सेल ऑफर 30 जून तक है। 

गर्मी में खादी के कपड़ों से शरीर को ठंडक मिलती हैं। खादी मॉल में सफेद और रंग-बिरंगी कपड़े लोगों को लुभा रहे हैं। युवाओं में बढ़ती मांग को देखते हुए रेडीमेड शर्ट-पैंट, कुर्ता-पाजामा, कुर्ती और अन्य पारंपरिक पोशाक उपलब्ध हैं।

बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ दिलीप कुमार ने बताया कि गर्मी में बुनकरों को बाजार देने के लिए छूट दी जा रही है। इसका सीधा लाभ राज्य के बुनकरों को होगा। खादी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। 

लोग अब स्वदेशी वस्त्र खादी की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई विदेशी पर्यटक भी बिहार खादी के वस्त्र खरीदने के लिए खादी मॉल आए हैं। छूट का लाभ उठाते हुए उन्होंने मधुबनी और भागलपुर की सिल्क खादी की खरीदारी की है।
 


संबंधित खबरें