राजा बाजार स्थित वुमनिया बुटीक एंड शॉप का शुभारंभ उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने किया। शॉप की संचालिका नूपुर प्रसाद ने बताया कि अगर आप पार्टी, फंक्शन या विशेष त्योहार के लिए अच्छे कपड़ों की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपको पटना से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
बुटीक सुबह 11 बजे से रात 8.30 बजे तक खुला रहेगा। शुभारंभ के अवसर पर सभी सामान पर दस प्रतिशत तक की विशेष छूट एवं विशेष खरीदारी पर गिफ्ट हैंपर्स मिल रहा है।
नूपुर प्रसाद ने कहा कि पटनावासियों को खास और अच्छी गुणवत्ता के कपड़े उपलब्ध कराने के लिए हमने इस स्टोर का शुभारंभ किया है। इस स्टोर में डिजाइनर कपड़ों के साथ गोल्डन एवं सिल्वर ज्वेलरी, मिनी गिफ्ट्स, आर्ट एंड क्राफ्ट्स, स्नैक्स एवं लेडीज पर्स उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं।
स्टोर में ग्राहकों को बिहार की मधुबनी आर्ट, पंजाब की फुलकारी, बंगाल की काथा स्टिच, राजस्थान की बांदिनी और गुजरात की मिरर वर्क मिलेगी। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सभी सामान उपलब्ध कराना है।
महिला उद्योग संघ की अध्यक्ष उषा झा ने कहा कि महिलाओं का यह प्रयास सराहनीय है। इस स्टोर के माध्यम से महिलाएं रोजगार से भी जुड़ सकेंगी और अपने सामान को बेच भी सकेंगी। इस अवसर पर इंदु महासेठ, रागिनी, शैलजा एवं स्टोर के सभी कर्मचारी सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
