मुख्य समाचार

बिहार के नौ बड़े वाणिज्य-कर अंचलों का विभाजन 

स्टेट जीएसटी (वाणिज्य-कर विभाग) ने राज्य के नौ बड़े अंचलों को बांट दिया है। यह व्यवस्था एक जुलाई, 2023 से प्रभावी है। पटना मध्य अंचल, पटना दक्षिणी अंचल, दानापुर अंचल, गया अंचल, भागलपुर अंचल, पूर्णियां अंचल, दरभंगा अंचल, मुजफ्फरपुर पश्चिमी अंचल और सारण अंचल को दो भागों में विभक्त किया गया है। 

इस तरह नौ नये अंचल बनाये गये हैं। इससे करदाताओं की निगरानी करने में सुविधा होगी। करदाता शिकायत निवारण अभियान के शुभारंभ के मौके पर वाणिज्य-कर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों से कहा कि डाटा एनालिटिक्स के उपयोग पर अधिक जोर दें ताकि फर्जी करदाताओं की पहचान हो सके। 
 


संबंधित खबरें