मुख्य समाचार

अत्याचार के खिलाफ महिलाओं ने निकाला आक्रोश मार्च

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ महिला विकास मंच ने पटना के करगिल चौक के समीप आक्रोश मार्च निकाला। मणिपुर एवं बेगूसराय की घटनाओं को लेकर उनमें काफी आक्रोश दिखा।

महिला विकास मंच की राष्ट्रीय संरक्षक विना मानवी ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर राजनीति करने वालों को शर्म आनी चाहिए। आखिर महिलाएं कहां जाएं। कुछ भी अप्रिय घटना होने पर मामले को राजनीतिक रंग दिया जाता है। बिना राजनीति किए दोषियों को अविलंब सजा मिलनी चाहिए।

वीणा मानवी ने कहा बिहार में प्रतिदिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। लंबे समय के बाद राज्य महिला आयोग का गठन हुआ है। इतने वर्षों बाद राज्य सरकार की नींद खुली है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हो रही सभी घटनाओं पर जल्द से जल्द अंकुश लगे नहीं, तो हम सड़क पर उतरेंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे। आक्रोश मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणिमा, फाहिमा खातून एवं पूनम सलूजा ने भी संबोधित किया।


संबंधित खबरें