मुख्य समाचार

29 साहित्यकारों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित      

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिंदी सेवी सम्मान के अंतर्गत 29 साहित्यकारों को सम्मानित किया। समारोह को आयोजन मंत्रिमंडल सचिवालय (राजभाषा) विभाग ने किया था। 

वर्ष 2020-21 के लिए सम्मानित साहित्यकार : डॉ विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को डॉ राजेन्द्र प्रसाद शिखर सम्मान, डॉ अशोक कुमार को बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पुरस्कार, मृणाल पांडे को जननायक कर्पूरी ठाकुर पुरस्कार, डॉ सुशीला टाकभौरे को बीपी मंडल पुरस्कार, कविवर सत्यनारायण को नागार्जुन पुरस्कार, रामश्रेष्ठ दीवाना को राष्ट्रकवि दिनकर पुरस्कार, जाबिर हुसैन को फणीश्वरनाथ ‘रेणु’ पुरस्कार, डॉ पूनम सिंह को महादेवी वर्मा पुरस्कार।

डॉ के. वनजा को बाबू गंगाशरण सिंह पुरस्कार, दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा (हैदराबाद, तेलंगाना) को विधाकर कवि पुरस्कार, गीता श्री को विद्यापति पुरस्कार, डॉ राकेश कुमार सिन्हा रवि को मोहनलाल महतो ‘वियोगी’ पुरस्कार, भगवती प्रसाद द्विवेदी को भिखारी ठाकुर पुरस्कार, डॉ छाया सिन्हा को डॉ ग्रियर्सन पुरस्कार एवं अनंत विजय को डॉ फादर कामिल बुल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

वर्ष 2021-22 के अंतर्गत सम्मानित साहित्यकार : मधुसुदन आनंद को डॉ राजेंद्र प्रसाद शिखर सम्मान, बलराम को बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पुरस्कार, डॉ चंद्र त्रिखा को जननायक कर्पूरी ठाकुर पुरस्कार, डॉ इरशाद कामिल को बीपी मंडल पुरस्कार, भोला पंडित ‘प्रणयी’ को नागार्जुन पुरस्कार, अनिरुद्ध सिन्हा को राष्ट्रकवि दिनकर पुरस्कार, डॉ शहनाज फातमी को फणीश्वरनाथ ‘रेणु’ पुरस्कार, डॉ भावना को महादेवी वर्मा पुरस्कार । 

डॉ गुरमीत सिंह को बाबू गंगाशरण सिंह पुरस्कार, असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति को विधाकर कवि पुरस्कार, कविता प्रयागराज को विद्यापति पुरस्कार, महेंद्र नारायण पंकज को मोहनलाल महतो ‘वियोगी’ पुरस्कार, डॉ आशीष कंधवे को डॉ ग्रियर्सन पुरस्कार एवं विभा रानी को डॉ फादर कामिल बुल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ ने भी अपने विचारों को रखा। 


 


संबंधित खबरें