मुख्य समाचार

महिला चरखा समिति में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम 

पटना नगर निगम की स्वच्छता जागरूकता टीम ने महिला चरखा समिति, कदमकुआं में कार्यक्रम का आयोजन किया। उद्घाटन संस्था की सचिव मृदुला प्रकाश, कोषाध्यक्ष डॉ मधुबाला वर्मा, संचालन समिति सदस्य डॉ ज्योति वर्मा, अवधेश नारायण और पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने किया। 

महिला चरखा समिति की सचिव मृदुला प्रकाश ने कहा कि घर के साथ परिवेश भी साफ रहना जरूरी है। घर साफ रहे और परिवेश गंदा हो, तो बीमारियां घर में प्रवेश कर जाती हैं। क्विज में सुधा कुमारी, कमला देवी, रूपा कुमारी, दीपा कुमारी, पुष्पा कुमारी और मुस्कान कुमारी ने सही जवाब देकर पुरस्कार प्राप्त किया।

लोक गायिका डॉ नीतू ने चम-चम चमकेला पटना शहरिया, घर-घर अलख जगायेंगे स्वच्छ भारत बनेगा, सफाई अपनाएंगे स्वच्छ भारत बनेगा। बापू का है कहना सबसे बड़ा है गहना साफ रहना। उत्तम दवा है सफाई जैसे गीतों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। सुजाता वर्मा, माला कुमारी और वीणा श्रीवास्तव ने लोकगीत की प्रस्तुति में साथ दिया। 


 


संबंधित खबरें