मुख्य समाचार

टूर एंड ट्रेवल्स के तीन फर्म समेत 17 पर कार्रवाई 

स्टेट जीएसटी विभाग ने राज्य के 17 व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई की है। टूर एंड ट्रेवल्स के तीन वैसे फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जो अपने कर दायित्व का भुगतान गलत तरीके से कर रहे थे। 14 वैसे व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, जो विगत वर्षों से अपने कर दायित्व का शत-प्रतिशत भुगतान इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) से कर रहे हैं। 

विभाग ने अभियान के अंतर्गत पटना जिला में 8, मुजफ्फरपुर जिला में 3 तथा समस्तीपुर, गोपालगंज, जमुई, कटिहार एवं किशनगंज जिला में एक-एक व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान 2.97 करोड़ का सामान जब्त किया गया। 

राज्य कर आयुक्त डॉ प्रतिमा ने कहा कि टैक्स में गड़बड़ी करने वाले व्यवसायियों की पहचान कर कार्रवाई की गई है। उन्होंने राज्य के करदाताओं से नियमित रूप से सही टैक्स भुगतान की अपील की है।


संबंधित खबरें