महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित गणपति उत्सव के तीसरे दिन भी श्रद्धालओं का तांता लगा रहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की प्रधान सचिव डॉ एन. विजया लक्ष्मी, गृह विभाग में अपर सचिव शीर्षत कपिल अशोक एवं पटना के एसडीओ श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की।

डॉ एस. सिद्धार्थ ने कहा कि भगवान गणपति को प्रथम पूज्य एवं बुद्धि का देवता कहा जाता है। भगवान गणेश के आशीर्वाद से सबकुछ प्राप्त होता है। महाराष्ट्र मंडल के सचिव संजय भोसले ने बताया कि महाराष्ट्र से आये पुरोहित ने विशेष पूजा की और श्रद्धालुओं में भोग प्रसाद का वितरण किया। शुक्रवार की शाम हल्दी एवं कुमकुम का कार्यक्रम होगा।
सात दिवसीय गणपति उत्सव के आयोजन में महाराष्ट्र मंडल के कार्यकर्ता विजय पाटिल, विट्ठल घोडके, शुभदा कुलकर्णी, डॉ कविता राऊत, शंकर किर्दत, महादेव कनशे, आनंद पवार, मल्लिकार्जुन आरले, राजेंद्र पवार, संतोष पवार, संतोष देवकर, प्रदीप पाटील, अनिल गायकवाड़ ,सुनील शिंदे ,अनमोल जाधव, शिवाजी जाधव, संजय पाटिल, अधिक मोरे, विजय पाटिल, संतोष शिंदे, सीताराम शिंदे, सुरेश शालंखे, संजय पाटिल एवं सुरेश आर्य सहयोग कर रहे हैं।