मुख्य समाचार

राज्यपाल ने की बिहारवासियों के सुख की कामना 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भगवान गणपति से बिहारवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की है। महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित गणपति उत्सव में राज्यपाल ने गणपति की पूजा-अर्चना की। मराठी विधि से पूजा करने के बाद उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन देख खुशी हुई। 

इस मौके पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। राज्यपाल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार की पौराणिक धरोहर के साथ महाराष्ट्र की सांस्कृतिक झलक दिख रही है।

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की प्रधान सचिव एन.विजयलक्ष्मी ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र मंडल की पत्रिका का भी विमोचन किया गया।
 


संबंधित खबरें