मुख्य समाचार

17 अक्टूबर से एसके मेमोरियल हॉल में दशहरा महोत्सव 

श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होने वाले महोत्सव की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। वर्ष 2018 के बाद दशहरा महोत्सव का आयोजन हो रहा है।

देश-विदेश के मशहूर कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। बिहार के पारंपरिक लोक-नृत्य, हास्य कवि सम्मेलन, गीत-गजल, लोक गायन, कत्थक नृत्य, दुर्गा अवतार नृत्य, महिषासुर मंडली नृत्य नाटिका, उड़ीसा डांस, शिव तांडव एवं थाईलैंड नृत्य सहित विविध तरह के कार्यक्रम होंगे। 

मालिनी अवस्थी, अमित मिश्रा, सुनील जोगी, आलोक राज, अक्षत आनंद, ऐश्वर्य निगम, थाइलैंड कल्चरल बैंड, नालंदा संगीत कला विकास, कोलकाता बैंड वर्ल्ड डांस ग्रुप एवं उड़ीसा डांस एकेडमी सहित ख्याति प्राप्त गायक, कलाकार एवं ग्रुप कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। 

दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि ने डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा, ट्रैफिक एसपी पूरन कुमार झा एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। 

आयुक्त ने कहा कि 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम छह बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान भीड़-प्रबंधन, सुगम यातायात एवं विधि-व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग एवं प्रतिबद्ध रहें।


 


संबंधित खबरें