बिहार के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब पहुंचीं। उन्होंने माथा टेका और गुरुवाणी सुनी। जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने उन्हें तख्त साहिब के इतिहास की जानकारी दी। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे।

राष्ट्रपति को तख्त पटना साहिब का मॉडल, स्मृति चिन्ह, कृपाण एवं इतिहास से संबंधित पुस्तकें भेंट की गईं। तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि इससे पहले वह झारखंड की राज्यपाल के दौरान तख्त पटना साहिब आयी थीं।
इस मौके पर तख्त कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, सचिव हरबंस सिंह, सदस्य राजा सिंह एवं महिला सहयोगी कुलवीर कौर भी मौजूद रहे।
