मुख्य समाचार

वीपी से सामान मंगाने वाले व्यवसायियों पर कार्रवाई

स्टेट जीएसटी ने राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर व्हेकिल पार्सल (वीपी) से सामान मंगाने वाले व्यवसायियोें पर कार्रवाई की है। विभाग ने वैसे व्यवसायी एवं लीज होल्डर के विरुद्ध कार्रवाई की है। जिन्होंने ई-वे बिल या बिना कागजात के सामान का परिवहन संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से किया था। इस अभियान में अन्वेषण ब्यूरो पटना पूर्वी एवं पश्चिमी प्रमंडल के पदाधिकारी शामिल थे।

वैध कागजात के आधार पर 282 बंडल सामान को मुक्त कर दिया गया। जबकी वैध कागजात के अभाव में 224 बंडल सामान को जब्त कर लिया गया। जब्त सामान में मोबाइल एसेसरिज एवं रेडिमेड कपड़े हैं।

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस की पार्सल बोगी से 213 बंडल रेडिमेड कपड़ों को जब्त किया गया। राज्य कर आयुक्त डॉ प्रतिमा ने बताया कि ई-वे बिल या बिना कागजात के सामान मंगाने वाले व्यवसायी एवं लीज होल्डरों पर विभाग की नजर है। 


 


संबंधित खबरें