मुख्य समाचार

श्रद्धालुओं के लिए घाटों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध 

छठव्रती एवं श्रद्धालुओं के लिए सभी घाटों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। छठ घाटों पर तैयारी का जायजा लेने के बाद डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि घाटों पर कंट्रोल रूम सक्रिय है। मानकों के अनुरूप बैरिकेडिंग एवं खतरनाक घाटों को लाल कपड़ों से घेरा गया है।

रौशनी, पेयजल, पुरुष एवं महिलाओं के लिए शौचालय, चेंजिंग रूम एवं व्रतियों के ठहरने के लिए शेड की व्यवस्था है। मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था के लिए सजग रहने का निर्देश दिया गया है। 

अधिकारियों ने कहा कि घाटों के समीप पार्किंग का भी प्रबंध किया गया है। नदी एवं घाटों पर एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति की गई है। सीसीटीवी एवं ड्रोन से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। 


 


संबंधित खबरें