मुख्य समाचार

बोधगया में धर्मगुरु दलाई लामा से मिले सीएम   

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बोधगया में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। दलाई लामा से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि आप जब भी यहां आते हैं। हम आपका आशीर्वाद लेने आते हैं। 

सभी धर्मों के प्रति हमलोगों का सम्मान है। मुख्यमंत्री ने दलाई लामा को वैशाली में बन रहे बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। इस आग्रह को उन्होंने स्वीकार कर लिया।

इसके बाद महाबोधि मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने 180 केडब्ल्यूपी सोलर पावर प्लांट का शिलान्यास किया। मंदिर के उत्तर दिशा में पीतल से निर्मित भव्य द्वार का उद्घाटन किया।

इस मौके पर बोधगया टेंपल मैनेजमेंट कमिटी की सचिव महाश्वेता महारथी, कमिटी के सदस्य अरविंद सिंह, चीफ मौंक चालींदा भंते समेत वरिष्ठ अधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। 
 


संबंधित खबरें