मुख्य समाचार

पुण्यतिथि पर याद किए गए खेमचंद चौधरी 

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के भूतपूर्व अध्यक्ष खेमचंद चौधरी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। खेमचंद चौधरी के परिजन एवं चैंबर के सदस्यों ने उनके व्यक्तित्व को याद किया। 

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुभाष पटवारी ने बताया कि खेमचंद चौधरी काफी सक्रिय सदस्य थे। उन्होंने महामंत्री, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष के पद को सुशोभित किया था।

14 जनवरी 1975 को जरूरतमंदों में कंबलों का वितरण करने वे दरभंगा जा रहे थे। रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से उनकी मृत्यु हो गई। उस समय से हर वर्ष 14 जनवरी को उन्हें याद किया जाता है। 

श्रद्धाजलि सभा में खेमचंद चौधरी के परिजन अमर चौधरी, उत्तम चौधरी एवं प्रीति चौधरी मौजूद थे। चैंबर की ओर से पूर्व अध्यक्ष पीके अग्रवाल, उपाध्यक्ष आशीष शंकर, महामंत्री पशुपति नाथ पांडेय, पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश जैन एवं एनके ठाकुर, राजा बाबू गुप्ता, अजय कुमार, राकेश कुमार, पवन भगत, सावल राम ड्रोलिया, श्याम सुंदर हिसारिया, विकास कुमार, आलोक पोद्दार, गणेश खेमका, मुकेश कुमार, उमा शंकर, एम अंसारी, राजेंद्र अग्रवाल, डॉ सीके खंडेलवाल एवं पूनम खंडेलवाल शामिल हुए।  
 


संबंधित खबरें