मुख्य समाचार

दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री 

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास (10 सर्कुलर रोड) पर दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। मुख्यमंत्री अपने आवास से पैदल ही 10 सर्कुलर रोड पहुंचे।  

आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव और वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

अतिथियों के लिए दही, चूड़ा, तिलकुट, कदीमा एवं आलू-गोभी, मटर सब्जी की व्यवस्था थी। भोज में विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद ललन सिंह, महागठबंधन के नेता और आरजेडी कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहारवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लालू जी स्वयं अपनी देखरेख में सभी को दही-चूड़ा का भोज कराते हैं। खुशी सभी में मिलकर बांटनी चाहिए। इससे समाज में बेहतर संदेश जाता है। 


 


संबंधित खबरें