मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर जिला स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ब्रह्मेश्वर मंदिर में 9.58 करोड़ राशि से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
इससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। उद्घाटन के साथ ही मंदिर के दूसरे चरण के विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया गया। इसकी लागत 2.17 करोड़ रुपये है।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, रांची हाईकोर्ट के न्यायाधीश एसएन पाठक, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।